28/10/2026
ललित कला अकादेमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ एवं पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ के अवसर पर दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को ललित कला अकादेमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ में ‘इंटीग्रिटी चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कला एवं शिल्प महाविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के 20 युवा कलाकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity), ‘भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता’ (Awareness about Corruption) तथा ‘मूल्य एवं नैतिकता’ (Values and Ethics) जैसे विषयों पर कैनवास पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर श्री ए. एम. भोस्कट, मुख्य महाप्रबंधक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, लखनऊ तथा श्री भास्कर राव, महाप्रबंधक, सतर्कता अनुभाग, लखनऊ ने डॉ. देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय सचिव, ललित कला अकादेमी की उपस्थिति में विजेता कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती विभावरी सिंह, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ललित कला अकादेमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ एवं पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी, कर्मचारी तथा कलाकार उपस्थित रहे।
PMO India Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Amrit Mahotsav Ministry of Culture, Government of India