JSLPS

JSLPS Official page of Jharkhand State Livelihood Promotion Society, Rural Development Department, GoJ
(1)

It has created space for knowledge based support system which is providing an avenue to the government schemes to experiment, innovate and redesign the process of planning, implementing, monitoring & evaluationand it’s sustainability. JSLPS has working on these Government Project :
- National Rural Livelihood Mission (NRLM)

04/09/2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं… भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व जन्माष्टमी की समस्त झारखंडवासियों ...
04/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं…

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व जन्माष्टमी की समस्त झारखंडवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस पावन अवसर पर हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का संचार हो।

Hemant Soren Dipika Pandey Singh

गरिमा पत्रिका अंक-13 अब जेएसएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://jslps.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध है। राज्यव्यापी नशामुक्...
03/09/2026

गरिमा पत्रिका अंक-13 अब जेएसएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://jslps.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध है। राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान और सामाजिक विकास की विभिन्न गतिविधियों को जानने के लिए गरिमा का यह अंक जरुर पढ़ें।

https://jslps.jharkhand.gov.in/TendersFile/NewsLetter/20260902165340543_36ac.pdf

Hemant Soren Dipika Pandey Singh

CSEP study visit team, led by Smt. Nita Kejriwal, Former Joint Secretary, MoRD, held an interaction with COO, JSLPS, SPM...
03/09/2026

CSEP study visit team, led by Smt. Nita Kejriwal, Former Joint Secretary, MoRD, held an interaction with COO, JSLPS, SPMs and PMs. The session focused on sharing experiences, key learnings and insights from JSLPS initiatives.

Hemant Soren Dipika Pandey Singh
Ministry of Rural Development, Government of India

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनाने की दिशा में  #झारखंड_इनक्यूबेटर_प्रोग्राम के तहत कोडरमा में जिला स्तर...
02/09/2026

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनाने की दिशा में #झारखंड_इनक्यूबेटर_प्रोग्राम के तहत कोडरमा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव उपस्थित रहे।

JSLPS द्वारा IIM Calcutta Innovation Park के तकनीकी सहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, मेंटरशिप, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़कर उनके उद्यम को सशक्त बनाना है।

अगले तीन वर्षों में पूरे झारखंड में 150 महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को सहयोग प्रदान करने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में कोडरमा के सभी प्रखंडों से लगभग 200 उद्यमी, JSLPS के CRP-EP, BDSP, PRP एवं बैंक सखी सहित जिला टीम और IIM कोलकाता के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

महिला उद्यमिता से सशक्त गांव—सशक्त झारखंड…

Hemant Soren Dipika Pandey Singh
Ministry of Rural Development, Government of India

National Workshop on Evidence and Insights from the Special Project Pilots UPAJ was held on 1 September 2026 at India Ha...
02/09/2026

National Workshop on Evidence and Insights from the Special Project Pilots UPAJ was held on 1 September 2026 at India Habitat Centre, New Delhi, by MoRD in collaboration with The/Nudge Institute.
Shri Bishnu C. Parida, COO, JSLPS, shared JSLPS’ learnings from UPAJ under DAY-NRLM, while Smt. Rinki Kumari, Ultra Poor Change Maker from Palamu, shared her transformation journey.
The workshop also saw the release of the UPAJ Final Endline Report and discussions on sustainability and the way forward.

Hemant Soren Dipika Pandey Singh
Ministry of Rural Development, Government of India

झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभJSLPS एवं IIM कोलकाता की संयुक्त पहल के तहत लातेहार एवं हजारीबाग जिलों में झारखंड ...
01/09/2026

झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ

JSLPS एवं IIM कोलकाता की संयुक्त पहल के तहत लातेहार एवं हजारीबाग जिलों में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, कैडर एवं उद्यमी दीदियों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास, नवाचार, मार्गदर्शन एवं बाजार से जुड़ाव के अवसर प्रदान कर उनके उद्यमों को मजबूत एवं टिकाऊ बनाना है।

स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा, दीदियों के उद्यमों को नई उड़ान!



Hemant Soren Dipika Pandey Singh
Ministry of Rural Development, Government of India

नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही है बड़े बाजारों तक!JSLPS के सेतु सेल की पहल से FPO के माध्यम से किसानों को संगठित बाजारो...
31/08/2026

नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही है बड़े बाजारों तक!

JSLPS के सेतु सेल की पहल से FPO के माध्यम से किसानों को संगठित बाजारों और खरीदारों से जोड़ा जा रहा है। #नाशपाती की ग्रेडिंग, गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग और बेहतर लॉजिस्टिक्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अब तक करीब 5 MT नाशपाती संगठित खरीदारों तक पहुंच चुकी है, जबकि 10 MT की अगली खेप गुवाहाटी भेजने की तैयारी में है।

यह पहल किसानों को बेहतर बाजार, बेहतर दाम और बेहतर अवसर से जोड़ रही है।



Hemant Soren Dipika Pandey Singh

Address

Jharkhand State Agriculture Marketing Board Building, Itki Road, Hehal
Ranchi
834005

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JSLPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JSLPS:

Shortcuts

Share