09/14/2026
हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर, भारत के महावाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने उत्तर प्रदेश मंडल ऑफ अमेरिका (UPMA) के सहयोग से एक सुंदर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया, जिसमें हिंदी भाषा की समृद्धि, जीवंतता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया गया।
बे एरिया के प्रवासी भारतीय समुदाय के लगभग 300 सदस्यों, बच्चों और 15 से अधिक संगठनों की सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष बनाया। उप महावाणिज्यदूत श्री राकेश अदलखा ने 21वीं सदी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विविध क्षेत्रों में हिंदी के निरंतर प्रयोग और विस्तार की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कविता, संगीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस शाम ने हिंदी को अनेक सुंदर रूपों में जीवंत कर दिया।
Ministry of External Affairs, Government of India India in USA (Embassy of India, Washington DC)Diaspora India Connect