Indian Muslim & Dalit Development Front

Call Directions Contact the organization

Indian Muslim & Dalit Development Front समाज को बेहतरी और बराबरी दिलाने की एक शुरुआत

'एसपी ऑफिस के पीछे कमरे में मेरे सारे कपड़े उतरवाए। एसपी देहात ने पैर खुलवाकर बीच में डंडा मारना शुरू किया। कुछ देर बाद ...
30/08/2026

'एसपी ऑफिस के पीछे कमरे में मेरे सारे कपड़े उतरवाए। एसपी देहात ने पैर खुलवाकर बीच में डंडा मारना शुरू किया। कुछ देर बाद SSP अविनाश पांडेय आए। कहा कि अब इसे थाने लेकर जाओ। वहां रातभर मेरी पिटाई होती रही। पीने के लिए पेशाब दी गई।'
पुलिस ने यह बर्बरता मेरठ के रवि गौतम के साथ की। उन्होंने मीडिया से कहते हुए कहा है-की ‘ललिता हत्याकांड के धरने में शामिल होना क्या मेरी गलती थी। 24 घंटे मुझे क्रिमिनल की तरह टॉर्चर किया गया।’
सिर्फ रवि गौतम ही नहीं, IPS अविनाश पांडेय पर 2 और लोग टॉर्चर करने के आरोप लगा रहे हैं। दिग्विजय भाटी और अनिल प्रधान। दिग्विजय भाटी का आरोप है- ‘जब मुझे पुलिस टॉर्चर कर रही थी, तब वीडियो कॉल पर अविनाश पांडेय को यह सब दिखाया जा रहा था। हमारी चीखें निकल रही थीं और वह हंस रहे थे। अनिल प्रधान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।’
इन आरोपों के बाद 20 अगस्त को अविनाश पांडेय को मेरठ से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। सहारनपुर के DIG जांच कर रहे हैं। सामने आया कि SP कार्यालय में पिटाई हुई है। SOG प्रभारी को सस्पेंड भी कर दिया गया।
रवि गौतम पेशे से वकील है। युवा शक्ति दल के प्रमुख हैं और नोएडा में रहते हैं। ललिता हत्याकांड में जब मेरठ में धरना हुआ, तब रवि गौतम भी इसमें शामिल हुए थे। 8 जुलाई को धरने में SSP अविनाश पांडेय ने प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू किए।
रवि गौतम को पुलिस वैन में बंद कर दिया। कुछ देर बाद SSP पुलिस वैन पर चढ़े और उसमें 8-10 थप्पड़ मारे। हमने पूछा- गाड़ी में पिटाई के बाद आपके साथ क्या हुआ?
रवि कहते हैं- 'वैन में पीटने के बाद मुझे SP कार्यालय लेकर गए। दो अन्य लोगों को गाड़ी में बैठा दिया। कुछ देर बाद कप्तान अविनाश पांडेय वहां पहुंचे। मुझे एक सिपाही के जरिए बुलवाया। मैं जैसे ही अंदर गया, वहां मुझे गाली देते हुए कहा- तुझे आज नेता बनाता हूं।
इसके बाद उन्होंने अंदर मौजूद करीब 10 पुलिसकर्मियों से कहा कि इसकी अकड़ ढीली करो। वो पुलिसकर्मी मुझे मारने लगे। कोई थप्पड़, कोई कोहनी से मार रहा था। इसके बाद मुझे करीब 100 लाठी मारीं। मैं गिर गया और मुझे सीने में तेज दर्द हो रहा था।
रवि आगे कहते हैं- ‘एक घंटे बाद मुझे फिर से बुलाया गया। उस वक्त SP देहात अभिजीत कुमार, CO सौम्या अस्थाना, सिविल लाइंस थाने के SHO सौरभ शुक्ला और अन्य लोग मौजूद थे। SP देहात अभिजीत कुमार ने मुझे 8 से 10 थप्पड़ मारे। गाली देते हुए कहा कि तू नोएडा में जिलाबदर है। ये मेरठ है, यहां धरना करने वालों का अच्छे से इलाज करता हूं। जब वो चिल्ला रहे थे, तब मैं उन्हें बताने की कोशिश कर रहा था कि अगर मैं कहीं धरने में शामिल होता हूं, तो पुलिसवालों को बता देता हूं।’
रवि ने आगे जो बताया, वह भयानक है। वह कहते हैं- ‘ये लोग मुझे SP ऑफिस में ही पीछे साइड एक कमरे में ले गए। वहां मेरे कपड़े उतरवाए गए। मुझे लगा कि अब कच्छा-बनियान में पीटेंगे, लेकिन इन्होंने उसे भी उतरवा दिया। इसके बाद SP देहात अभिजीत कुमार ने पीटना शुरू किया। लगातार जातिसूचक गालियां देते और मारते रहे। इसके बाद पैर खुलवाकर बीच में डंडा मारना शुरू किया। कुछ देर बाद कप्तान अविनाश पांडेय आए और कहा कि अब इसे थाने लेकर जाओ।
रात करीब 11 बजे मुझे लेकर ये लोग थाने पहुंचे। वहां SHO सौरभ शुक्ला, उदय प्रताप सिंह समेत कई पुलिसवालों ने पकड़कर मारना शुरू कर दिया। कहा कि तेरा एनकाउंटर कर देंगे। वहां पुलिसवालों ने फिर से पीटा। हर बार गालियां देते, एनकाउंटर की धमकी देते। कहते कि आज तुझे बॉडी बिल्डर बनाऊंगा। सिविल लाइंस थाने के दाहिने साइड साइबर का एक कमरा था, वहां भी ले जाकर मुझे पीटा गया।'

29/08/2026
27/08/2026

दूसरा कलमा

25/08/2026

नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग, जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द।
#भारतीय

25/08/2026

God Is One

24/08/2026

पहला रोटी गाय को

कितनी अजीब स्थिति है कि एक आम आदमी पर पैलेट गन भी चल जाय तो उसकी लगातार कोशिश के बावजूद पुलिस FIR दर्ज नहीं करती! अगर Ra...
21/08/2026

कितनी अजीब स्थिति है कि एक आम आदमी पर पैलेट गन भी चल जाय तो उसकी लगातार कोशिश के बावजूद पुलिस FIR दर्ज नहीं करती! अगर Rahul Gandhi जैसा साहसिक और सक्रिय विपक्षी नेता न होता और मामला दिल्ली का न होता तो पुलिस साहिल लोचब का FIR हरगिज नहीं लिखती! पर राहुल गांधी के मैदान में आने के बाद गृह मंत्रालय की सहमति लेकर दिल्ली पुलिस ने अंतत: FIR दर्ज कर लिया!
राहुल गांधी के साहसिक नेतृत्व के खाते में यह एक और उपलब्धि है. गृह मंत्रालय को इस मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा और दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया. FIR की मांग को लेकर राहुल गांधी आज साहिल लोचब की मां और उनके वकील के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पर धरना पर बैठ गये थे. कुछ ही देर के अंदर उस इलाके में चारों तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता आ गये और धरना बहुत विशाल हो गया. ऐसा लगता है हालात को देखते हुए शासन ने अपना रवैया बदला.
पर अचरज की बात ये है कि साहिल लोचब ने अगर 14अगस्त से अब तक कई बार FIRदर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस दर्ज करने से इंकार क्यों करती रही? FIR पहले क्यों नहीं लिया गया और अब क्यों लिया गया? देश में ऐसी हर जगह राहुल गांधी कैसे पहुंच पायेंगे,जहां साहिल जैसे किसी आम आदमी के साथ पुलिस जुल्म होगा? अपने मुल्क, इसके शासन और पुलिस की कार्यशैली के लिए यह बहुत दुखद पहलू है.

09/08/2026

क्या आपको मालूम है बड़े बड़े रेस्टुरेंट ये आइडिया कहाँ से लाते हैं???? नहीं मालूम तो देखिए 😂😂😂😂

06/08/2026

अप्रैल 2022 में खरगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा भड़कने के अगले ही दिन जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए शहर के पाँच मुस्लिम बहुल इलाकों में 16 मकानों और 29 दुकानों को ध्वस्त कर दिया था।

तत्कालीन मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था-"जिस घर से पत्थर आए हैं, उस घर को ही पत्थरों का ढेर बनाएंगे।"

जुलाई 2026 में मध्य प्रदेश के सत्र न्यायालय ने 2022 की रामनवमी हिंसा के मामले में आरोपी सभी 11 मुस्लिम पुरुषों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ न तो कोई विश्वसनीय साक्ष्य था, न कोई गवाह और न ही कोई विधिसम्मत जांच की गई थी।

अदालत द्वारा उन्हें निर्दोष करार दिए जाने के बावजूद, नरोत्तम मिश्रा के शब्दों में भाजपा का "बुलडोजर न्याय" तो वर्षों पहले ही दे दिया गया था।

भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर कार्रवाइयों का निशाना लगातार मुस्लिम समुदाय को बनाया गया है। इसमें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और घरों तक को निशाना बनाया गया।

यह कानून के शासन और संविधान, दोनों का घोर अपमान है। भाजपा सरकार उन सभी लोगों को जवाब दे, जिनके घर उसने ध्वस्त किए। उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। Nitish Kumar
20/07/2026

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। Nitish Kumar

Address

Delhi
110092

Telephone

+919000000000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Muslim & Dalit Development Front posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Muslim & Dalit Development Front:

Shortcuts

Share

Category

Nearby government services