Helmet Man of India

Helmet Man of India सड़क दुर्घटना मे एक मित्र खोने के बाद भारत के हर नागरिक को मित्र बनाने के लिए सड़को पर घूम रहा हूं.

28/09/2026

चुने गए ये युवा केवल अधिकारी नहीं हैं, ये भारत के भविष्य के योद्धा हैं। इनकी सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनगिनत रातों की जाग, असफलताओं के बाद फिर उठ खड़े होने का साहस और अपने सपने के लिए किए गए हजारों त्याग छिपे हैं। और उनके सपनों के पीछे त्याग करने वाले राकेश निखज जी भी हैं. उनकी टीम का बड़ा योगदान और मार्गदर्शन हैं रहा है यहां तक पहुंचने में.
आज इन्हें सम्मानित करते हुए मुझे गर्व महसूस हुआ, क्योंकि कल यही युवा अपनी शक्ति, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सुरक्षा और निर्माण में अपना योगदान देंगे।
UPSC-CAPF की वर्दी सिर्फ नौकरी नहीं, राष्ट्र के प्रति एक जिम्मेदारी है. इनका हर कदम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा और इनके कर्म इतिहास के पन्नों में भारत की शक्ति और समर्पण की कहानी लिखेंगे। जो बच्चे आज UPSC-CAPF का सपना अपनी आंखों में लेकर बैठे हैं,
अगर सपना बड़ा है, तो मेहनत भी बड़ी करनी होगी।
नींद कम करनी पड़े तो करो, आराम छोड़ना पड़े तो छोड़ो,
लेकिन अपने सपने को कभी मत छोड़ना।

एक दिन वही सुबह आएगी जब आपके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू होंगे, आपके हाथ में सफलता होगी और आपके कंधों पर भारत माता की सेवा की जिम्मेदारी। जय हिन्द! 🇮🇳

28/09/2026

कल दिल्ली हंसराज कॉलेज में ‘जयघोष-5’ कार्यक्रम के अंतर्गत UPSC-CAPF परीक्षा में सफल हुए प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सलोनी खन्ना जी की पुस्तक “Winning Under Pressure” का भी विमोचन हुआ। यह पुस्तक UPSC की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ दबाव और चुनौतियों से निपटना भी सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी किताबें युवाओं को प्रेरणा देती हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होने का मार्ग भी प्रदान करती हैं 📚🇮🇳

26/09/2026

हादसा होने के बाद एम्बुलेंस का इंतजार नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए समय से पहले तैयार सिस्टम। 🚁 सिर्फ ₹1 में हेलीकॉप्टर मिलेगा. संजीवनी बूटी मिशन के माध्यम से सड़क दुर्घटना मुक्त भारत हेलमेट मैन.

सड़क पर न मिले तो कोई बात नहीं घर भी आएंगे मित्रता का वादा पूरा करके जाएंगे, अभी किसी और से वादा किया है पूरा करने सफ़र प...
24/09/2026

सड़क पर न मिले तो कोई बात नहीं घर भी आएंगे मित्रता का वादा पूरा करके जाएंगे, अभी किसी और से वादा किया है पूरा करने सफ़र पर निकला हूं 🚦🇮🇳

24/09/2026
18/09/2026

सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता की लौ जलाना आसान नहीं है, क्योंकि लोग सड़क पर लापरवाही करना तो चंद सेकंड में सीख लेते हैं, लेकिन जिम्मेदारी के साथ चलना सिखाने में वर्षों लग जाते हैं।🚦🇮🇳

18/09/2026

मुलाकात ऐसी हो जो कभी भूलने लायक ना हो 🙏🚦🇮🇳🚁🚁

17/09/2026

जहां सड़कों पर रक्त के निशान दिखाई देते हैं हम वही अपना मिशन चालू कर देते हैं. 🙏🚦🇮🇳 सड़क दुर्घटना मुक्त भारत हेलमेट मैन.

17/09/2026

बच्चों का हेलमेट कितना मजबूत होता है आपको जानकारी दे रहा हूं और किसी भी बच्चे को पहली बार बिना हेड मैपिंग लिए उसे हेलमेट न दे. उसकी आंखों के सामने पहले सिर का मैपिंग करें फिर उसे हेलमेट पहनाएं. जानकारी अच्छी लगे तो दूसरों को भी शेयर करना ना भूले.
सड़क दुर्घटना मुक्त भारत हेलमेट मैन. 🚦🇮🇳🪖

Address

Greater Noida
201310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Helmet Man of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Helmet Man of India:

Shortcuts

Share

Category