PRO Morena

PRO Morena PROjansampark Morena, Government of Madhya Pradesh
(1)

05/08/2026

7 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 मुरैना में होगी मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता

101 विद्यालयों की टीमें लेंगी भाग, विजेता विद्यार्थियों को मिलेगा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का भ्रमण पैकेज

विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व एवं समृद्ध विरासत के प्रति जागरूकता, ज्ञान और संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, मुरैना में आयोजित किया जाएगा।

क्विज प्रभारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा एवं क्विज मास्टर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने भोपाल से प्राप्त प्रतियोगिता की गोपनीय सामग्री कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना को विधिवत सौंप दी है। जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 101 विद्यालयों ने तीन-तीन विद्यार्थियों की टीमों का ऑनलाइन पंजीयन कराया है।

प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें मध्यप्रदेश के पर्यटन, पुरातत्व, संस्कृति, विरासत, पर्यावरण संरक्षण तथा संबंधित विषयों पर आधारित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर श्रेष्ठ छह टीमों का चयन किया जाएगा।

द्वितीय चरण में चयनित छह टीमों के बीच ऑडियो एवं वीडियो राउंड आयोजित होगा। अंतिम परिणाम के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा तीन दिन एवं दो रात का पर्यटन भ्रमण पैकेज प्रदान किया जाएगा। वहीं चौथे, पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को दो दिन एवं एक रात का पर्यटन भ्रमण पैकेज मिलेगा। इन पैकेजों में यात्रा, भोजन, अल्पाहार, रात्रि विश्राम तथा भ्रमण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा की जाएंगी।

यह प्रतियोगिता कलेक्टर मुरैना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा शिक्षा विभाग, मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

पंजीकृत विद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने तीन पंजीकृत विद्यार्थियों की टीम को मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिका के साथ 7 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, मुरैना में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्विज प्रभारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा (मो. 7000992083) तथा क्विज मास्टर डॉ. राकेश कुमार शर्मा (मो. 9425129238) से संपर्क किया जा सकता है।

Jansampark Madhya Pradesh

05/08/2026

मुरैना जिले में अब तक 187.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मुरैना जिले में मानसून के दौरान अब तक औसत 187.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 706.9 मिलीमीटर है। 05 अगस्त 2026 को जिले में औसतन 8.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। वर्षामापी केन्द्रों के अनुसार 05 अगस्त को पोरसा में 15, अंबाह में 8.9, मुरैना में 15, जौरा में 6, कैलारस में 7 और सबलगढ़ में वर्षा निरंक बतायी गई है।
1 जून 2026 से 05 अगस्त 2026 तक पोरसा में 224.5, अम्बाह में 104.8, मुरैना में 224, जौरा में 287, कैलारस में 195 तथा सबलगढ़ में 88 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

05/08/2026

गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण, स्तनपान और एनीमिया से बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मुरैना में बुधवार को गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए पोषण, स्तनपान एवं एनीमिया जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को स्तनपान कराने, जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक उपयुक्त पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण, सुरक्षित एवं सर्वोत्तम प्राकृतिक आहार है। यह शिशु को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न संक्रमणों एवं बीमारियों से सुरक्षा देता है तथा उसके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने से नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उसके स्वस्थ विकास की मजबूत नींव पड़ती है।

चिकित्सकों ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन करने, समय-समय पर एनीमिया की जांच कराने तथा प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने की सलाह दी। साथ ही एनीमिया के दुष्प्रभावों, उसके कारणों तथा बचाव के उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वस्थ माँ ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आयरन एवं अन्य आवश्यक दवाओं का नियमित सेवन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्तनपान केवल शिशु के पोषण का माध्यम ही नहीं, बल्कि माँ और शिशु के बीच भावनात्मक संबंध को भी सुदृढ़ बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें स्तनपान, मातृ पोषण एवं एनीमिया से बचाव संबंधी जानकारी देने वाली पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। जिला चिकित्सालय मुरैना ने आमजन से अपील की है कि प्रत्येक नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान अवश्य कराएं तथा जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध ही दें। इसके बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखें। इससे कुपोषण एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ-साथ स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Jansampark Madhya Pradesh

05/08/2026

7 अगस्त को शासकीय आईटीआई मुरैना में कैंपस प्लेसमेंट, दो प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी भर्ती

जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मुरैना में 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि., ग्रेटर नोएडा तथा न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, ग्रेटर नोएडा द्वारा विभिन्न ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि. द्वारा डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर, ड्राफ्ट्समैन तथा आरएसी ट्रेड के 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार 250 रुपये प्रतिमाह का सकल वेतन/स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, ग्रेटर नोएडा द्वारा उपरोक्त ट्रेडों के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार 500 रुपये प्रतिमाह का सकल वेतन/स्टाइपेंड प्रदान किए जाने के साथ-साथ तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में अध्ययन का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके कौशल और करियर विकास को नई दिशा मिलेगी।

कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त को प्रातः 11 बजे शासकीय आईटीआई, जरेरुआ, ए.बी. रोड, मुरैना में अपने समस्त मूल दस्तावेज तथा उनकी दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियों सहित उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में अद्यतन रिज्यूमे, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो शामिल हैं।

Jansampark Madhya Pradesh

https://www.facebook.com/schooledudeptmp/posts/pfbid02HAwmFZhtYU1gMqRrFgqN8aZikygwoMCe4vikhR72tqo5VoDsbd416DQ4Mf3UPgeql?...
05/08/2026

https://www.facebook.com/schooledudeptmp/posts/pfbid02HAwmFZhtYU1gMqRrFgqN8aZikygwoMCe4vikhR72tqo5VoDsbd416DQ4Mf3UPgeql?d

माध्यमिक शिक्षा मंडल मण्डल द्वारा संचालित डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष परीक्षा जून 2026 (प्रथम अवसर) का परीक्षा परिणाम घोषित

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट http://mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते है।

Jansampark Madhya Pradesh Uday Pratap Singh


05/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

05/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद

04/08/2026

श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट ने जन्माष्टमी महोत्सव की व्यवस्थाओं हेतु आवेदन आमंत्रित किए

मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट, सराफा बाजार, मुरैना द्वारा 4 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों के निष्पादन हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ट्रस्ट द्वारा मंदिर की रंगाई-पुताई, जन्माष्टमी के अवसर पर लाइटिंग, साउंड, जनरेटर, फूल बंगला एवं टेंट व्यवस्था, प्रसादी (पंजीरी एवं चरणामृत), जन्मोत्सव के समय बैंड, एलईडी स्क्रीन, बैरिकेडिंग, भगवान की पोशाक, आतिशबाजी, अभिषेक सामग्री, कर्मचारियों की ड्रेस, पुलिसिंग कार्य (घंटा आदि), सफाई व्यवस्था, विद्युत सामग्री (एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट आदि), मूर्तियों की पेंटिंग तथा 5 सितंबर 2026 को आयोजित नंदोत्सव के लिए भजन मंडली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक व्यक्ति 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपने आवेदन मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट के उप प्रबंधक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन में आवेदक का नाम, पिता का नाम, पत्राचार का पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा।

एसडीएम मुरैना के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर न्यूनतम दर प्रस्तुत करने वाले पात्र आवेदकों को संबंधित कार्य आवंटित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए तहसील कार्यालय, मुरैना में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।

Jansampark Madhya Pradesh

Send a message to learn more

04/08/2026

खाद वितरण एवं भंडारण में अनियमितता पर अम्बाह के उर्वरक विक्रेता का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार विकासखंड अम्बाह स्थित एक उर्वरक विक्रेता द्वारा खाद वितरण एवं भंडारण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने संबंधित फर्म का उर्वरक पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड अम्बाह के अनुसार आवेदिका श्रीमती गायत्री देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नीरज उपाध्याय खाद भंडार पर उर्वरक का टोकन उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया गया।

शिकायत के परीक्षण हेतु तहसीलदार अम्बाह एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित विक्रेता ने जानबूझकर अपनी दुकान बंद रखी थी तथा शिकायतकर्ता को उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया। निरीक्षण के समय विक्रेता सामने स्थित एक मिल की दुकान पर बैठा मिला। जांच के दौरान उर्वरक के भंडारण एवं वितरण संबंधी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। साथ ही विक्रेता आवश्यक अभिलेख, पी.ओ.एस. मशीन से संबंधित जानकारी तथा भंडारण संबंधी रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में भी असफल रहा।

प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स नीरज उपाध्याय खाद भंडार (प्रो. नीरज उपाध्याय), मुरैना रोड, अम्बाह, जिला मुरैना को जारी उर्वरक पंजीयन क्रमांक आरएस/419/1404/9/2019 (जारी दिनांक 18 जुलाई 2013, वैधता 18 जुलाई 2027 तक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विभाग द्वारा संबंधित फर्म को आदेश जारी होने की तिथि से तीन दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया है। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत न करने अथवा उत्तर असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में उर्वरक पंजीयन निरस्त करने की एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Send a message to learn more

04/08/2026

अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक - खाद्य मंत्री श्री राजपूत

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैं। उन्होंने कहा है कि राशन सामग्री का शत् प्रतिशत उठाव 15 अगस्त तक पूरा कर उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण सुनिश्चित किया जाए।
अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को 35 कि.ग्रा. प्रति परिवार राशन (गेहूँ, चावल) एवं प्राथमिकता परिवार श्रेणी में आने वाले हितग्राहिओं को 5 कि.ग्रा. प्रति सदस्य राशन दिया जाता है। साथ ही दोनों श्रेणी के हितग्राहियों को एक कि.ग्रा. नमक प्रति परिवार दिया जाता है। पीओएस मशीन में अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री को वितरित करते समय दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से दुकानों पर राशन सामग्री का प्रदाय समय पर सुनिश्चित करायें। इसकी जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग भी करें। उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री प्रदाय एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमित्ता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Send a message to learn more

Address

नवीन कलेक्‍ट्रेट के पास, ए. बी. रोड
Morena
476134

Opening Hours

Monday 11am - 6pm
Tuesday 11am - 6pm
Wednesday 11am - 6pm
Thursday 11am - 6pm
Friday 11am - 6pm
Saturday 11am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Morena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Morena:

Shortcuts

Share