05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में IRFC द्वारा चलाये गये 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत आज (5 जून को) NBCC परिसर, नई दिल्ली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय प्रधान मंत्री श्री Narendra Modi के संकल्प से प्रेरित होकर सभी ने स्वच्छ, हरित एवं बेहतर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया। 🌱
पौधारोपण के उपरांत, पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत विगत 15 मई से संचालित गतिविधियों की समीक्षा और विभिन्न प्रतियोगताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।
पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ IRFC हरित भविष्य के निर्माण हेतु जन-जागरूकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।