Bihar Police

Bihar Police बिहार पुलिस के आधिकारिक Facebook पेज पर आपका स्वागत है। आप इस पेज से जुड़कर बिहार पुलिस से जुड़ी सभी पुष्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.....

Official account of Bihar Police. This Page is not monitored 24 X 7. For any emergency, Dial 112.

पुलिस टीम पर फायरिंग मामले में दोषी पाए गए आरोपी को10 वर्ष सश्रम कारावास एवं जुर्माना...दिनांक 20.05.2023 को पटना जिले क...
02/09/2026

पुलिस टीम पर फायरिंग मामले में दोषी पाए गए आरोपी को10 वर्ष सश्रम कारावास एवं जुर्माना...

दिनांक 20.05.2023 को पटना जिले के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में लूट/झपटमारी/छिनतई में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा अपराधकर्मियों का पीछा किया जा रहा था। इसी क्रम में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा पुलिस टीम पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया तथा अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पत्रकारनगर थाना कांड संख्या 365/23 दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पटना पुलिस द्वारा प्रस्तुत किये गए साक्ष्यों एवं समर्पित चार्जशीट के आधार पर माननीय न्यायालय, ADJ-32 सदर पटना द्वारा पटना जिले के पत्रकारनगर थाना काण्ड संo 365/23, धारा- 353/332/326/307 भा.द.वि. में आरोपित अभियुक्त 01. गोलू कुमार को धारा-326 एवं 307 भा०द०वि० में 10-10 वर्ष सश्रम कारावास एवं 10,000रू अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर 01 वर्ष का साधारण कारावास की सजा सुनाई गई।

Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police

01/09/2026

एटीएम कार्ड को बदल कर रूपये के ठगी करने के मामलें में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Jehanabad Police

01/09/2026

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए वायरल वीडियो मामले में की त्वरित कार्रवाई !
अभियुक्त गिरफ्तार, 01 देशी कट्टा, 09 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा बरामद....

दिनांक 30/31.08.2026 की रात्रि पटना जिले के दानापुर थानांतर्गत हथियार लहराने एवं फायरिंग का वीडियो वायरल होने की सूचना पर जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वायरल वीडियो में हथियार लहराते दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 01 देशी कट्टा, 09 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा बरामद किया।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police

महज 02 घंटे के भीतर लूटकांड का सफल उद्भेदन ! दिनांक 31.08.2026 को मधुबनी जिले के रुद्रपुर थानांतर्गत हथियार के बल पर फ्ल...
01/09/2026

महज 02 घंटे के भीतर लूटकांड का सफल उद्भेदन !

दिनांक 31.08.2026 को मधुबनी जिले के रुद्रपुर थानांतर्गत हथियार के बल पर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकद राशि एवं डिलीवरी पार्सल से भरा बैग लूट लिया गया था। तकनीकी अनुसंधान एवं मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर फुलपरास थाना पुलिस के सहयोग से त्वरित घेराबंदी कर 02 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया। इनके पास से 01 देशी कट्टा, लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं डिलीवरी पार्सल का सामान बरामद किया गया। घटना में शामिल फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Madhubani Police

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध   की बड़ी कार्रवाई !817 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त....दिनांक ...
01/09/2026

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई !
817 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त....

दिनांक 31.08.2026 को अररिया जिले के बैरगाछी थानांतर्गत मिली सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान जोकिहाट की ओर से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन में सवार तीन व्यक्ति भागने लगे, जिसमें मो. नौवेद खान, थाना पिपरा, जिला सुपौल को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया , जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से कुल 817 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार जब्त किया गया। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Araria Police

दिनांक-24/25.08.2026 की रात्री में मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर ओ०पी० अंतर्गत ग्राम जजुआर पश्चिमी में एक ही रात में अज्ञात च...
01/09/2026

दिनांक-24/25.08.2026 की रात्री में मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर ओ०पी० अंतर्गत ग्राम जजुआर पश्चिमी में एक ही रात में अज्ञात चोरों द्वारा कुल-08 घरों में गृहभेदन की घटना को अंजाम दिया गया था। कांडों की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कांड के सफल उद्भेदन हेतु तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए दिनांक 26.08.2026 को गिरोह के 02 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया। आगे की कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त सोनु कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अन्य अभियुक्त स्वर्ण व्यवसायी करण कुमार को सीतामढ़ी से चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar मुजफ्फरपुर पुलिस

महज 02 घंटे के भीतर लूटकांड का सफल उद्भेदन !02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गयी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद....दिनांक 31.08.2...
01/09/2026

महज 02 घंटे के भीतर लूटकांड का सफल उद्भेदन !
02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गयी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद....

दिनांक 31.08.2026 को मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं रुपये लूट की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Madhepura Police

वांछित अपराधकर्मियों के विरुद्ध   की कार्रवाई !मधेपुरा जिला का वांछित अभियुक्त आनंद कुमार उर्फ आनंद मंडल गिरफ्तार...दिना...
01/09/2026

वांछित अपराधकर्मियों के विरुद्ध की कार्रवाई !
मधेपुरा जिला का वांछित अभियुक्त आनंद कुमार उर्फ आनंद मंडल गिरफ्तार...

दिनांक 01.09.2026 को बिहार STF एवं मधेपुरा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिहारीगंज (मधेपुरा) थाना कांड संख्या 426/25 दिनांक 30.09.2025 में वांछित अभियुक्त आनंद कुमार उर्फ आनंद मंडल थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मधेपुरा जिला के सदर एवं बिहारीगंज थाना में डकैती, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट सहित 02 कांड दर्ज है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Madhepura Police

वांछित अपराधकर्मियों के विरुद्ध   की कार्रवाई !औरंगाबाद जिला का वांछित अभियुक्त उपेन्द्र चौधरी गिरफ्तार...दिनांक 31.08.2...
01/09/2026

वांछित अपराधकर्मियों के विरुद्ध की कार्रवाई !
औरंगाबाद जिला का वांछित अभियुक्त उपेन्द्र चौधरी गिरफ्तार...

दिनांक 31.08.2026 को बिहार STF द्वारा कंचनपुर (औरंगाबाद) थाना कांड संख्या 198/25 दिनांक 09.06.2026 में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र चौधरी थाना आमस, जिला गया को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध झारखंड एवं बिहार राज्य के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित 09 कांड दर्ज है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Aurangabad police -Bihar

साइबर अपराध पर   का प्रहार! 07 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल एवं कस्टमर डाटा बरामद...दिनांक 31.08.2026 को नवादा जिले ...
01/09/2026

साइबर अपराध पर का प्रहार!
07 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल एवं कस्टमर डाटा बरामद...

दिनांक 31.08.2026 को नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर दो स्थानों पर छापेमारी कर कुल 07 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, ₹9,500 नकद, ग्राहक डाटा एवं 01 एटीएम कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर उपलब्ध ग्राहक डाटा के आधार पर लोगों से संपर्क कर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करते थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar नवादा पुलिस

Address

Sardar Patel Bhawan
Patna
800024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihar Police:

Shortcuts

Share