02/06/2026
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा दिनांक 2 जून 2026 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) का राजभाषायी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पीएनजीआरबी के अध्यक्ष श्री अंजन कुमार मिश्रा ने उप-निदेशक (राजभाषा) डॉ. ज्योति मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही, श्री अमन कुमार का भी पुष्प भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। इस मौके पर पीएनजीआरबी की आंतरिक राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्यों तथा राजभाषा अधिकारी ने भी निरीक्षण दल का स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान समिति ने पीएनजीआरबी द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में राजभाषा के और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति के लिए अपने सुझाव प्रदान किए।