31/10/2026
माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने 30 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित NHIDCL मुख्यालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर NHIDCL के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के प्रगति की जानकारी ली।
NHIDCL के महानिदेशक डॉ. कृष्ण कुमार, IAS, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। डॉ. कृष्ण कुमार ने NHIDCL के मौजूदा प्रोजेक्ट्स के बारे में माननीय राज्य मंत्री को जानकारी दी। NHIDCL के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारीगण भी समीक्षा बैठक से ऑनलाइन जुड़े।
बैठक के दौरान माननीय राज्य मंत्री ने हरेक प्रोजेक्ट का ब्योरा लिया और उनमें आ रही मुख्य चुनौतियों एवं रूकावटों पर चर्चा की। उन्होंने लंबित मुद्दों के त्वरित समाधान और प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किए जाने पर जोर दिया।
NHIDCL विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।