30/09/2026
हिंदी पखवाड़ा 2026 के अवसर पर हडको में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति और राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस क्रम में स्वरचित कविता पाठ, हिंदी कार्यशाला, आशुभाषण एवं श्रुतलेख प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया, जिनमें हडको कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी पखवाड़ा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने की। समारोह में निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं हडको के कार्मिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 179वीं तिमाही बैठक आयोजित की गई तथा मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों की गृह पत्रिकाओं का विमोचन भी किया गया।
#राजभाषा #हिंदी #हिंदीभाषा